Hindi Grammar
हिंदी व्याकरण व साहित्य | सामान्य हिंदी व्याकरण:
हिन्दी प्रश्नोत्तर भाग 01
प्रश्न – (1) वर्णो के समूह को कहते है।
उत्तर – शब्द
प्रश्न – (2) विस्तृत तथ्यों को संक्षिप्त में लिखना कहलाता है।
उत्तर – सारांश
प्रश्न - (3) ‘सुवाच्य‘ का सही अर्थ है।
उत्तर – सुपठनीय लेख
प्रश्न - (4) शिक्षण की श्रेष्ठ प्रविधि है।
उत्तर – प्रश्न प्रविधि
प्रश्न - (5) शब्द भण्डार में वृद्धि करने की प्रमुख विधि है।
उत्तर – वार्तालाप
प्रश्न - (6) बाल्यावस्था में भाषा सीखने का मुख्य आधार होता है।
उत्तर – अनुसरण
प्रश्न - (7) दु:ख की अनुभूति पर वाचक का स्वर भारी होना है।
उत्तर – ध्वनिवश्यता
प्रश्न - (8) ‘ कामायनी ’ किसकी प्रसिद्ध रचना है।
उत्तर – जयशंकर प्रसाद
प्रश्न – (9) ‘ गीतांजलि ’ के रचनाकार है।
उत्तर – रवीन्द्रनाथ टैगोर
प्रश्न – (10) ‘ गोदान ’ के लेखक है।
उत्तर – मुंशी प्रेमचन्द
प्रश्न – (11) जो धातु या शब्द के अंत में जोडा जाता है। उसे क्या कहते है।
उत्तर – प्रत्यय
प्रश्न – (12) प्रख्यात में कौन सा उपसर्ग है।
उत्तर – प्र
प्रश्न – (13) हिन्दी में ‘कृत’ प्रत्ययों की संख्या कितनी है।
उत्तर – 42
प्रश्न – (14) ‘पुरोहित’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है।
उत्तर – पुर:
प्रश्न – (15) ‘संस्कार’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है।
उत्तर – सम्
प्रश्न – (16) ‘विज्ञान’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है।
उत्तर – वि
प्रश्न – (17) ‘चिरायु’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है।
उत्तर – चिर
प्रश्न – (18) ‘निर्वाह’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है।
उत्तर – निर
प्रश्न – (19) ‘धुंधला’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है।
उत्तर –ला
*भाग-2*
प्रश्न – (1) ‘जिसके पास कुछ भी न हो’ उसे कहते है।
उत्तर – अकिंचन
प्रश्न – (2) ‘ जो व्यतीत हो गया हो ’ उसे कहते है।
उत्त्र - अतीत
प्रश्न – (3) ‘ जिसकी थाह न मिले ’ उसे कहते है।
उत्तर – अथाह
प्रश्न – (4) ‘ रात में पहरा देने वाला व्यक्ति ’ उसे कहते है।
उत्तर – यामिक
प्रश्न – (5) ‘ जिस वस्तु का मूल्य न आंका जा सके ’ उसे कहते है।
उत्तर – अमूल्य
प्रश्न – (6) ‘ श्रीगणेश करना ’ मुहावरे का अर्थ है।
उत्तर – शुभारम्भ करना
प्रश्न – (7) ‘ हाथ पैर मारना ’ मुहावरे का अर्थ है।
उत्तर – काफी प्रयत्न करना
प्रश्न – (8) ‘ हाथ मलना ’ मुहावरे का अर्थ है।
उत्तर – पछताना
प्रश्न – (9) ‘ चेहरे पर हवाइयॉ उडना ’ मुहावरे का अर्थ है।
उत्तर – घबराना
प्रश्न – (10) ‘ टका – सा मॅुह लेकर रहना ’ मुहावरे का अर्थ है।
उत्तर – शर्मिन्दा होना
प्रश्न – (11) हिन्दी खडी बोली किस अपभ्रंस से विकसित हुई है।
उत्तर – शौरसेनी
प्रश्न – (12) भाषा के आधार पर भारतीय राज्यों की पुन: संरचना कब की गई थी।
उत्तर – 1956 ई में
प्रश्न – (13) भाषाई आधार पर सर्वप्रथम किस राज्य का गठन हुआ।
उत्तर – आंन्ध्र प्रदेश
प्रश्न – (14) ‘बघेली’ बोली का संबंध किस उपभाषा से है।
उत्तर – पूर्वी हिन्दी
प्रश्न – (15) भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की संख्या है।
उत्तर – 22
प्रश्न – (16) हिन्दी की आदि जननी है।
उत्तर – संस्कृत
प्रश्न – (17) भाषा की सबसे छोटी इकाई है।
उत्तर – वर्ण
प्रश्न – (18) हिन्दी वर्णमाला में ‘अयोगवाह’ वर्ण कौन से है।
उत्तर – अं, अ:
प्रश्न – (19) ‘ए’ ‘ऐ’ वर्ण क्या कहलाते है।
उत्तर – कंठ-तालव्य
प्रश्न – (20) ‘क’, ‘ग’, ‘ज’, ‘फ’ ध्वनियॉ किसकी है।
उत्तर – अरबी-फारसी
✅✅ हिन्दी व्याकरण
📖 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्र-उत्तर
प्रश्न 1 संकर शब्द नहीं है -
(अ) टिकट घर (ब) रेलगाड़ी
(स) किताबघर (द) चिड़ियाघर
उत्तर चिड़ियाघर
प्रश्न 2 ‘सुनामी’ शब्द किस भाषा का है -
(अ) तुर्की (ब) जापानी
(स) अरबी (द) फ्रेंच
उत्तर जापानी
प्रश्न 3 इनमें कौनसा शब्द तद्भव है -
(अ) दन्त (ब) मृत्यु
(स) मत्स्य (द) कन्धा
उत्तर कन्धा
प्रश्न 4 संकर शब्द नहीं है -
(अ) टिकट घर (ब) रेलगाड़ी
(स) किताबघर (द) चिड़ियाघर
उत्तर चिड़ियाघर
प्रश्न 5 इनमें से कौनसा शब्द तद्भव है -
(अ) दन्त (ब) मृत्यु
(स) मत्स्य (द) कन्धा
उत्तर कन्धा
प्रश्न 6 इनमें से कौनसा शब्द तत्सम है -
(अ) सूरज (ब) सावन
(स) रूक्ष (द) बिच्छू
उत्तर रूक्ष
प्रश्न 7 निम्न में से कौनसा शब्द तत्सम रूप है -
(अ) अंधकार (ब) अंधियारा
(स) अंधेरा (द) रात
उत्तर अंधकार
प्रश्न 8 निम्न में देशज शब्द है -
(अ) खचाखच (ब) गमला
(स) बहादुर (द) स्वजन
उत्तर खचाखच
प्रश्न 9 निम्न में विदेशी शब्द है -
(अ) किसन (ब) काजल
(स) चितेरा (द) कारीगर
उत्तर कारीगर
प्रश्न 10 ‘जमाई’ शब्द का तत्सम शब्द है -
(अ) जवाँई (ब) जामाता
(स) जीमाता (द) जिमणा
उत्तर जामाता
प्रश्न 11 निम्नलिखित तद्भव-तत्सम में से कौन-सा विकल्प अशुद्ध है -
(अ) दुपट्टा-द्विपट (ब) धुआँ-धूम
(स) दुपहरी-दूप्रहरी (द) तपसी-तपस्वी
उत्तर दुपहरी-दूप्रहरी
प्रश्न 12 ‘सेठ’ शब्द का तत्सम शब्द है -
(अ) श्रेष्ठी (ब) साहुकार
(स) शेष (द) सर्व
उत्तर श्रेष्ठी
प्रश्न 13 निम्नलिखित तद्भव-तत्सम में से कौन-सा विकल्प अशुद्ध है -
(अ) साखी - साक्षी (ब) सुहाग - सौभाग्य
(स) हल्दी - हलीद्रा (द) साँवला - श्यामल
उत्तर हल्दी - हलीद्रा
प्रश्न 14 ठठेरा शब्द है -
(अ) तत्सम (ब) तद्भव
(स) विदेशी (द) देशज
उत्तर देशज
प्रश्न 15 निम्न में से विदेशी शब्द है -
(अ) परवल (ब) बाजरा
(स) पटाखा (द) पपीता
उत्तर पपीता
प्रश्न 16 निम्न में से विदेशी शब्द नहीं है -
(अ) सुहाग (ब) तहसील
(स) हलवाई (द) दीवार
उत्तर सुहाग
प्रश्न 17 अठारह शब्द का तत्सम शब्द है -
(अ) अष्ठारह (ब) उष्ठारह
(स) अष्टादश (द) अठराह
उत्तर अष्टादश
प्रश्न 18 निम्नलिखित में से देशज शब्द है -
(अ) वत्स (ब) पछतावा
(स) नारियल (द) रेवड़
उत्तर रेवड़
प्रश्न 19 निम्नलिखित तत्सम्-तद्भव में से कौन-सा विकल्प अशुद्ध है -
(अ) नृत्य-नाच (ब) श्रृंगार-सिंगार
(स) चक्षु-आँख (द) दधि-दही
उत्तर चक्षु-आँख
प्रश्न 20 आंसू शब्द है -
(अ) तत्सम (ब) तद्भव
(स) देशज (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर तद्भव
Comments
Post a Comment