Hindi Special Days

 🔺 विश्व हिन्दी दिवस का उद्देश्य 


विश्व हिन्दी दिवस का उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना, करना, हिन्दी के प्रति अनुराग पैदा करना, हिन्दी की दशा के लिए जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को विश्व भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है।


🔺 विश्व हिंदी दिवस 2022 का विषय (Theme) 


भारतीय उपमहाद्वीप के सभी लोग हिंदी समझे और विदेशो में भी इसका प्रचार प्रसार किया जाए।


🔺 विश्व हिंदी दिवस का इतिहास


विश्व हिंदी दिवस हर साल जनवरी को मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅक्टर मनमोहन सिंह ने यूपीए की सरकार में साल 2006 को विश्व हिंदी दिवस की घोषणा की गई। विश्व हिंदी दिवस दुनियाभर के भारतीय दूतावास में मनाया जाता है। पहला हिंदी दिवस नॉर्वे के भारतीय दूतावास ने मनाया गया। बाद में दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ था।


🔺 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस


पहला हिंदी दिवस सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी के प्रचार-प्रसार करना था। सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। जिस तारीख को पहला सम्मेलन हुआ था, उसी दिन को राष्ट्रीय हिंदी दिवस घोषित कर दिया गया।


🔺 राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब होता है?


भारत में 14 सितंबर को हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को अंग्रेजी के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर 14 सितंबर 1949 को स्वीकार किया गया था। तब ही से हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।


🔺 विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में अंतर


दोनों दिनों को लेकर लोगों को असंमजस्य रहता है। दरअसल, विश्न हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है और राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को होता है। दोनों का उद्देश्य हिंदी का प्रचार प्रसार ही है। विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस की शुरुआत का अंतर है। राष्ट्रीय हिंदी दिवस को इसलिए मनाया जाने लगा क्योंकि भारत में ही हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला था। वहीं विश्व हिंदी दिवस को इसलिए मनाया जाता है ताकि विश्न में भी हिंदी को वही दर्जा मिले।


✍ Credit By Pratap Chouhan ✍


𝐉𝐨𝐢𝐧☆☞ @Samanya_Hindi_Vyakran

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

Comments

Popular posts from this blog

CBDT-Making Huge Transactions‌? New Rules‌ From today

Wonderful area: There are three seasons in a single day ..! Downpour, haze, burning sun, fabulous the travel industry at reasonable prices..where ..

హనుమంతుని విగ్రహం అంచెలంచెలుగా అభివృద్ధి చెందుతోంది.