Mega Current Affairs Hindi
Daily Current Affairs Gk Gs Quiz Hindi:
✅GENERAL SCIENCE PREVIOUS YEARS QUESTIONS
1.कच्चा एलुमिनियम पाइराइट के नाम से जाना जाता है
2.मानव त्वचा में पाया जाने वाला वर्णक मेलानिन है
3.पैलाग्रा रोग नियासिन पोषक पदार्थ की लगातार कमी से होता है
4.फ्लू विषाणु द्वारा द्वारा होता है
5.आतिशबाजी में लाल रंग स्ट्रांसियम के कारण होता है
6.प्रतिध्वनि का कारण ध्वनि का परावर्तन है
7.दाढ़ी मूछों का निकलना टेस्टोस्ट्रोन्स हार्मोन से संबंधित है
8.विश्व वन दिवस 21 मार्च को मनाया जाता है
9.शुद्ध जल का क्वथनांक फॉरेनहाइट स्केल पर 212 फॉरेनहाइट होगा
10.समुद्री जल से नमक वाष्पीकरण विधि द्वारा तैयार किया जाता है उत्तर
11.मोनोजाइट थोरियम का अयस्क है
12.रेडियो कार्बन डेटिंग से जीवाश्म की आयु का निर्धारण होता है
13.लकवा रोग विटामिन B 7 की कमी के कारण होता है
14.माइका विद्युत का कुचालक है
15. तेल दीप की बत्ती में तेल ऊपर चढ़ने का कारण केशकत्व है
16.तेल दीप की बत्ती में तेल ऊपर चढ़ने का कारण केशकत्व है
17.शुगर बेबी तरबूज की प्रजाति है
18.सबसे भारी धातु ओसमियम है
19.वर्षा की बूंद गोलाकार होने का कारण पृष्ठ तनाव है
20.कोशिका के अंदर ऊर्जा का निर्माण माइट्रोकांड्रिया द्वारा होता है
21.सिगरेट लाइटर में ब्यूटेन गैस का प्रयोग होता है
22.हृदय गति की जांच कार्डियोग्राम यंत्र द्वारा की जाती है
23.सभी भारी रेडियो सक्रिय तत्व अंतिम रूप सीसा मे परिवर्तित होते हैं
24.मनुष्य मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग सेरीब्रम है
25.नीली स्याही बनाने में फेरस सल्फेट प्रयोग किया जाता है
26.रबर के संश्लेषण में आइसोप्रीन का प्रयोग किया जाता है
27.सोने के आभूषण बनाते समय उसमें तांबा मिलाया जाता है
28.न्यूट्रॉन अस्थाई है
29.लिंफोसाइट रोगाणुओं से रक्षा करती है
30.चमगादड़ अंधेरे में उड़ते है क्योंकि चमगादड़ पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते है
31. किडनी का प्रत्यारोपण सर्वप्रथम जोसेफ मोरे ने किया
32.इलेक्ट्रॉन त्यागने की प्रवृति ऑक्सीकरण कहलाती है
33.प्याज एवं लहसुन में गंध पोटेशियम के कारण आती है
34.सूर्य की किरणों का इन्फ्रारेड किरण भाग सोलर कुकर को गर्म करता है
35.अस्थि में ओसीन प्रोटीन पाया जाता है
36.कुकिंग गैस ब्यूटेन और प्रोपेन का मिश्रण होता है
37.मानव शरीर को 15 ग्राम निकोटिनिक अम्ल की प्रतिदिन आवश्यकता होती है.
38.मांस अंडा और दूध मुख्य प्रोटीन के स्रोत है.
39. एरोसोलेगा प्लीहा को कहा जाता है।
40.पनीर जैल का उदाहरण है ।
1.औरंगजेब द्वारा अपने निम्नलिखित में से किन दो सर्वोच्च पदधारक सामंतों को ‘मिर्जा राजा’ का खिताब दिया गया था?
(A) रतन सिंह और उदय सिंह द्वितीय
(B) गोविंद चौहान और राणा हम्मीर
(C) जय सिंह और जसवंत सिंह
(D) मान सिंह तोमर और रणा कुंभा
उत्तर : (C) जय सिंह और जसवंत सिंह
2.प्रसिद्ध काव्य संकलन ‘मधुशाला’ ……………… द्वारा लिखा गया है।
(A) हरिवंश राय बच्चन
(B) कन्नदासन
(C) महाश्वेता देवी
(D) कुसुमाग्रज
उत्तर : (A) हरिवंश राय बच्चन
3.1885 में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन ……………. में आयोजित किया गया था।
(A) इलाहाबाद (अव प्रयागराज)
(B) बंबई (अब मुंबई)
(C) कलकत्ता (अब कोलकाता)
(D) मद्रास (अब चेन्नई)
उत्तर : (B) बंबई (अब मुंबई)
4.सम्राट शाहजहाँ द्वारा निम्नलिखित में से किसकी स्थापना नहीं कराई गई थी?
(A) हुमायूँ का मकबरा, दिल्ली
(B) जामा मस्जिद, दिल्ली
(C) शाहजहानाबाद, दिल्ली
(D) लाल किला, दिल्ली
उत्तर : (A) हुमायूँ का मकबरा, दिल्ली
5.’शरलॉक होम्स’ नामक चरित्र निम्नलिखित में से किसके द्वारा सृजित किया गया था?
(A) आर्थर कॉनन डॉयल
(B) फेडेरिको पेड्रोची
(C) एलिस मुनरो
(D) वाल्ट डिज्नी
उत्तर : (A) आर्थर कॉनन डॉयल
6.भारत के संविधान का सत्रहवाँ (XVII) भाग, अनुच्छेद 343 से ………… तक आधिकारिक भाषा से संबंधित है।
(A) 351
(B) 352
(C) 349
(D) 359
उत्तर : (A) 351
7.निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह गुजरात राज्य में स्थित है?
(A) पनंबूर
(B) हजीरा
(C) पारादीप
(D) हल्दिय
उत्तर : (B) हजीरा
8.भारत में अटार्नी जनरल की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
(A) प्रधानमंत्री
(B) भारत के मुख्य न्यायाधीश
(C) वित्त मंत्री
(D) राष्ट्रपति
उत्तर : (D) राष्ट्रपति
9.पुरुषों के 1983 के विश्व कप क्रिकेट फाइनल में ‘मैन ऑफ द मैच’ निम्नलिखित में से किसे घोषित किया गया था?
(A) कपिल देव
(B) मोहिंदर अमरनाथ
(C) मदन लाल
(D) के० श्रीकांत
उत्तर : (B) मोहिंदर अमरनाथ
10.’मारियाना गर्त’ …………… में स्थित है।
(A) दक्षिण अटलांटिक महासागर
(B) हिंद महासागर
(C) उत्तरी अटलांटिक महासागर
(D) प्रशांत महासाग
उत्तर : (D) प्रशांत महासागर
🔥 सरकार की कुछ मुख्य योजना 🔥
🔶 गोपबंधु सम्बंदिका स्वास्थ्य बीमा योजना (ओडिशा)
▪️ (ओडिशा ने पत्रकारों को अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा घोषित किया , 2 लाख का स्वास्थ्य बीमा 15 लाख रुपये का जीवन बीमा)
🔶 बिंदु सागर सफाई योजना (ओडिशा)
▪️ (भुवनेश्वर की बिंदु सागर झील को साफ़ करने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई)
🔶 आयुष घर वार कार्यक्रम (हिमाचल प्रदेश)
▪️ (होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों को सोशल मीडिया के जरिये घर पर स्वस्थ रखने के लिए योग अभ्यास कराने से सम्बंधित)
आयुष विभाग और Art of Living Foundation की मिली जुली पहल
🔶 पर्वत धारा योजना (हिमाचल प्रदेश)
▪️ (भूजल स्तर में वृद्धि करने के लिए छोटे छोटे तालाब, चेक डैम आदि का निर्माण एवं पौधों का रोपण करना)
🔶 वात्सल्य योजना (उत्तराखंड)
▪️ (कोविड के कारण पाने माता पिता को खो चुके बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक पोषण, शिक्षा, एवं रोजगार हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था)
🔶 मिशन हौसला (उत्तराखंड)
▪️ यह उत्तराखंड पुलिस की पहल थी, इसमें उन्होंने कोविड मरीजों को ऑक्सीजन, एम्बुलेंस, राशन, आदि जरूरी चीजों पहुंचाने में मदद की
🔶 आकाश से दवा योजना (तेलंगाना) (Medicine from the sky)
▪️ (यह ड्रोन की सहायता से दवा की आपूर्ति कराने की एक पहल है)
👉इसमें फ्लिप्कार्ट की सहायता भी ली जाएगी
🔶 जेल पर्यटन योजना (महाराष्ट्र)
▪️ (जेलों को पर्यटन स्थल के तौर पर भी इस्तेमाल करने से सम्बंधित है)
👉 इसे पुणे की यरवदा जेल से शुरू किया गया है
🔶 मिशन ऑक्सीजन सेल्फ रिलायंस योजना (महाराष्ट्र)
▪️ (ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने से सम्बंधित है)
🔶 अंकुर योजना (मध्य प्रदेश)
▪️ (मानसून के दौरान नागरिकों को पेड़ लगाने के लिए प्राणवायु पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे)
🔶 लांच पैड स्कीम (मध्य प्रदेश)
▪️ (देखभाल केन्द्रों से 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर निकलने वाले युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें एक मंच प्रदान करना !)
Share जरूर करें ‼️ ......
❇️RRB NTPC Exam में पूछे गये प्रश्न
Q. 1 ” इंदिरा गांधी मेमोरियल टयूलिप गार्डन” कहां पर स्थित है?
Ans. श्रीनगर (जम्मू कश्मीर)
Q. 2 “विश्व पर्यावरण दिवस” प्रत्येक साल कब मनाया जाता है?
Ans. 5 जून को
Q. 3 PSLV का पूरा नाम क्या है?
Ans. Polar Satellite Launch Vehicle
Q. 4 विश्व का सबसे लंबा वृक्ष कौनसा है?
Ans. रेडवुड
Q.5 किस फिल्म को “बेस्ट फिल्म ” में ऑस्कर अवार्ड मिला?
Ans. पैरासाइट
Q.6 ” प्रथम पंचवर्षीय योजना ” का कार्यकाल था?
Ans. 1951 से 1956
Q.7 भारत में विमुद्रीकरण कब हुआ?
Ans. 2016
Q.8 ” रक्त का थक्का ” जमाने में कौन सा विटामिन मदद करता है?
Ans. विटामिन K
Q.9 कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन, 1929 में क्या हुआ था ?
Ans. पूर्ण स्वराज की मांग की गयी
Q.10 “The White Tiger ” ( द वाइट टाइगर ) पुस्तक के लेखक कौन है?
Ans. अरविंद अडिगा
Q.11 ” विश्व स्वास्थ्य संगठन” कहां पर स्थित है?
Ans. जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
Q.12 BRAC का पुराना नाम क्या है ?
Ans. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च
Q. 13 किस आईटी कंपनी ने कंप्यूटर का उत्पादन करना बंद कर दिया है ?
Ans. आईबीएम (IBM)
Q.14 किस घटना के कारण रेगिस्तान में बालू पानी की तरह चमकती दिखती है?
Ans. मरीचिका
Q.15 निम्नलिखित में से कौन सा एक स्थल युनेस्को ( UNESCO) की विश्व विरासत सूची में शामिल नहीं है?
Ans. कोणार्क मंदिर, आगरा फोर्ट, हवामहल, एलीफेंटा की गुफाएं
Q. 16 किस उम्र के बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा अनिवार्य है?
Ans. 6 से 14 वर्ष
Q.17 दिसंबर 2020 तक T20 क्रिकेट में प्रथम स्थान पर कौन सा देश था?
Ans. इंग्लैंड
Q.18 ” FORTRAN ” का पूरा नाम क्या है?
Ans. फार्मूला ट्रांसलेशन
Q. 19 कांग्रेस के किस अधिवेशन में सबसे पहली बार “राष्ट्रीय गान” गाया गया?
Ans. कोलकाता
Q. 20 एमएस वर्ड (MS WORD) में “F7 की” प्रयोग की जाती है –
Ans. वर्तनी और व्याकरण अशुधियों को चेक करने के लिए
Q.21 एक प्रश्न शहजाहाँ की पुत्री द्वारा बनवाए के मकबरे से पूछा गया
Q.22 ” कॉफी और चाय ” किस प्रकार की खेती है?
Ans. नकदी फसल
Q.23 “एडीज मच्छर” के काटने से कौनसा रोग होता है?
Ans. डेंगू
Q.24 भारत में कौन सी संस्था “बीमा “को नियमित करती है?
Ans. इरडा ( IRDA)
Q.25 “भटिआली लोकगीत” किस राज्य से संबंधित है?
Ans. पश्चिम बंगाल
Q.26 मैग्नीशियम का रासायनिक प्रतीक है –
Ans. Mg
Q.27 “गोवा मुक्ति दिवस ” कब मनाया जाता है?
Ans. 19 दिसंबर (1961)
Q.28 ” हैदराबाद शहर” को किसने बसाया?
Ans. मोहम्मद कुली कुतुब शाह
Q.29 निम्नलिखित में से कौन सा रेगिस्तान भारत में स्थित नहीं है?
Ans. सिंधु रेगिस्तान
🔻 सम्पूर्ण भूगोल के टॉप वन लाइनर 20 लुसेंट पर आधारित अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ✅
प्रश्न 1. भारत का कौन-सा केंद्र शासित प्रदेश ऐसा है कि इसके चार जिले हैं, लेकिन इसके किसी भी जिले की सीमा इसके किसी अन्य जिले की सीमा से नहीं लगती है ?
उत्तर – पुडुचेरी
प्रश्न 2. झीलों के अध्ययन को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – लिम्नोलॉजी
प्रश्न 3. कुल्लू घाटी किसके बीच स्थित है ?
उत्तर – धौलाधार और पीर पंजाली
प्रश्न 4. पिपली घाट दर्रे के किस पहाड़ी भाग में है ?
उत्तर – अरावली
प्रश्न 5. किस हिमालयी चोटी को सागरमाथा भी कहा जाता है ?
उत्तर – माउंट एवरेस्ट
प्रश्न 6. गैडविन ऑस्टिन क्या है ?
उत्तर – एक चोटी
प्रश्न 7. ग्रेटर हिमालय का दूसरा नाम क्या है ?
उत्तर – हिमाद्री
प्रश्न 8. जो नागा टीबा और महाभारत पर्वत श्रृंखलाओं में शामिल है ?
उत्तर – निम्न हिमालय
प्रश्न 9. सह्याद्री पर्वत श्रृंखला के अन्य नाम क्या है ?
उत्तर – पश्चिमी घाट
प्रश्न 10. भारत का सबसे ऊँचा पठार कौन-सा है ?
उत्तर – लद्दाख का पठार
प्रश्न 11. बगान कृषि का उत्पादन कौन करता है ?
उत्तर – गैर-खाद्य फसलें
प्रश्न 12. भारत में फसलों का क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर – खाद्यान्न के क्षेत्रफल का 60 से 70 प्रतिशत
प्रश्न 13. जूट उत्पादन में सर्वाधिक प्रचुर क्षेत्र कौन से है ?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
प्रश्न 14. भारत में जूट का सर्वाधिक क्षेत्रफल कहाँ है ?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
प्रश्न 15. हरित क्रांति शब्द का प्रयोग किस उच्च उत्पादन को इंगित करने के लिए किया गया है ?
उत्तर – प्रति हेक्टेयर कृषि उत्पादकता में वृद्धि करके।
प्रश्न 16. हरित क्रांति किन राज्यों में सर्वाधिक सफल रही ?
उत्तर – पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में
प्रश्न 17. हरित क्रांति का संबंध किस फसल से है ?
उत्तर – गेहूँ
प्रश्न 18. HYV कार्यक्रम को भारत में और क्या कहा जाता है ?
उत्तर – नई कृषि नीति
प्रश्न 19. भारत के किस राज्य को चावल का कटोरा कहा जाता है ?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
प्रश्न 20. ऑपरेशन फ्लड किससे संबंधित है ?
उत्तर – दुग्ध उत्पादन
Top Hindi current affairs questions of 12th April 2022 in Hindi
Q. निम्न में से किसके द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ पैकेज 2022 का नया संस्करण लॉन्च किया गया है?
उत्तर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण
व्याख्या:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा हाल ही में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ पैकेज 2022 का नया संस्करण लॉन्च किया गया है. जिसमे 365 नई प्रक्रियाएं जोड़ी गई हैं जो अब कुल मिलाकर 1,949 हो गई हैं. यह पैकेज महाबलीपुरम, तमिलनाडु में आयोजित दो दिवसीय बैठक में लॉन्च किया गया.
Q. संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्य देशों ने हाल ही में किस देश को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से निलंबित कर दिया है?
उत्तर: रूस
व्याख्या:- संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्य देशों ने हाल ही में रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से निलंबित कर दिया है. यह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद एक अंतर-सरकारी निकाय है। यह दुनिया भर में मानवाधिकारों के संरक्षण और प्रचार के लिए जिम्मेदार है.
Q. निम्न में से किस बैंक के “इंडस मर्चेंट सॉल्यूशंस” ऐप ने डिजिटल सीएक्स अवार्ड्स 2022 जीता है?
उत्तर: इंडसइंड बैंक
व्याख्या:- इंडसइंड बैंक के व्यापारियों के लिए “इंडस मर्चेंट सॉल्यूशंस” ऐप ने हाल ही में “उत्कृष्ट डिजिटल सीएक्स – एसएमई भुगतान” के लिए डिजिटल सीएक्स अवार्ड्स 2022 जीता है. इस अवार्ड को डिजिटल बैंकर द्वारा किया जाता है, जो विश्व स्तर पर विश्वसनीय वित्तीय समाचार सेवा प्रदाता है. यह एप्प नवंबर 2021 में लॉन्च किया गया था.
Q. उपराष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू ने हाल ही में कितने प्रख्यात कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी फैलोशिप और पुरस्कार दिए है?
उत्तर: 43 कलाकारों
व्याख्या:- उपराष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू ने हाल ही में वर्ष 2018 के लिए 43 प्रख्यात कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी फैलोशिप और पुरस्कार दिए है. जबकि 23 लोग को वर्ष 2021 के लिए ललित कला अकादमी की फैलोशिप और राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिए है.
Q. डीआरडीओ और किसने हाल ही में पोखरण फायरिंग रेंज में पिनाका रॉकेट सिस्टम के नए संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
उत्तर: भारतीय सेना
व्याख्या:- भारतीय सेना और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने हाल ही में पिनाका एमके-I (उन्नत) रॉकेट सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. इस राकेट सिस्टम को डीआरडीओ लैब- आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट, पुणे द्वारा उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला, पुणे के सहयोग से विकसित किया गया है.
Q. केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हाल ही में कितने दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन “होम्योपैथी: पीपल्स चॉइस फॉर वेलनेस” का उद्घाटन किया है?
उत्तर: 2 दिवसीय
व्याख्या:- केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हाल ही में नई दिल्ली में 2 दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन “होम्योपैथी: पीपल्स चॉइस फॉर वेलनेस” का उद्घाटन किया है. जो की होम्योपैथी के क्षेत्र में उपलब्धियों की समीक्षा करने और होम्योपैथी के विकास के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करने का एक अवसर है.
Q. वर्ल्ड डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप 2022 में दीपिका पल्लीकल कार्तिक और सौरव घोषाल ने मिश्रित डबल में कौन सा मैडल जीता है?
उत्तर: गोल्ड मैडल
व्याख्या:- स्कॉटलैंड के ग्लासग्लो में आयोजित वर्ल्ड डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप 2022 में दीपिका पल्लीकल कार्तिक और सौरव घोषाल ने मिश्रित डबल में गोल्ड मैडल जीता है. साथ ही दीपिका और जोशना चिनप्पा ने इंग्लैंड की सारा जेन पेरी और वाटर्स को हराकर महिला युगल फाइनल में 11-9, 4-11, 11-8 से जीत दर्ज की है.
Q. अपने छह मंडलों के छह मुख्य स्टेशनों पर किस रेलवे ने हाल ही में “एक स्टेशन एक उत्पाद” पहल शुरू की है?
उत्तर: दक्षिण मध्य रेलवे
व्याख्या:- दक्षिण मध्य रेलवे ने हाल ही में अपने छह मंडलों के छह मुख्य स्टेशनों पर हाल ही में “एक स्टेशन एक उत्पाद” पहल शुरू की है. इस पहल के तहत एससीआर प्रभारी महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन ने सिकंदराबाद स्टेशन पर स्टॉल खोले हैं साथ ही विजयवाड़ा, गुंटूर और औरंगाबाद के अलावा काचीगुडा में भी स्टॉल लगाए गए हैं.
Q. निम्न में से किसने हाल ही में एमईआईटीवाई ने तकनीकी सहयोग के लिए इसरो, हैदराबाद के साथ एक समझौता किया है?
उत्तर: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण
व्याख्या:- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण “UIDAI” एमईआईटीवाई ने तकनीकी सहयोग के लिए राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर इसरो, हैदराबाद के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.
13 April 2022 Current Affairs
Hindi gk of 13 April 2022 – भारत और विदेश (India and World) से सम्बंधित 13 अप्रैल 2022 Hindi Current Affairs के सबाल और जबाब (Questions and Answers) हिंदी मे प्रकाशित किए गए. सभी नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Latest Current Affairs) आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी.
Q. निम्न में से किसे पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?
उत्तर: नरेंद्र मोदी
व्याख्या:- हाल ही में मशहूर गायिका लता मंगेशकर की याद में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार शुरू किया गया है. इस पहले दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया जायेगा. यह पुरस्कार राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के लिए मार्गदर्शन हेतु शानदार और अनुकरणीय योगदान के लिए व्यक्ति को दिया जायेगा.
Q. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में किस राज्य में “माधवपुर मेला” शुरू किया है?
उत्तर: गुजरात
व्याख्या:- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में गुजरात के पोरबंदर से 60 किलोमीटर दक्षिण में स्थित तटीय गांव माधवपुर में 5 दिवसीय सांस्कृतिक मेला "माधवपुर मेला" शुरू किया है. इस मेले में एक रथ को रंगीन ढंग से सजाया जाता है और यह भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को गाँव के चारों ओर ले जाता है.
Q. राजनीति विज्ञान के विद्वान मनोज सोनी को हाल ही में किस सरकारी एजेंसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
उत्तर: संघ लोक सेवा आयोग
व्याख्या:- अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में माहिर राजनीति विज्ञान के विद्वान मनोज सोनी को हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्होंने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय और एम.एस. यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा के कुलपति के रूप में कार्य किया था.
Q. निम्न में से किस राज्य की कांगड़ा चाय को एक यूरोपीय आयोग भौगोलिक संकेत टैग “जीआई टैग” देने की घोषणा की गयी है?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश
व्याख्या:- एक यूरोपीय आयोग द्वारा हाल ही में हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा चाय को भौगोलिक संकेत टैग "जीआई टैग" देने की घोषणा की गयी है. यह कांगड़ा चाय को 2005 में भारतीय जीआई टैग मिला। 1999 से, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र में चाय की खेती और विकास में लगातार सुधार हुआ है.
Q.निम्न में से किस लेखक को 45 साल पहले लिखी गई एक छोटी कहानी के लिए “ओ हेनरी पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: अमर मित्र
व्याख्या:- वयोवृद्ध बंगाली लेखक अमर मित्रा को हाल ही में 45 साल पहले लिखी गई एक छोटी कहानी "गाँवबरो" के लिए "ओ हेनरी पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है. जिसका पहले अंग्रेजी (द ओल्ड मैन ऑफ कुसुमपुर) में अनुवाद किया गया था. उन्हें वर्ष 2006 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
Q. आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया की राचेल हेन्स और किस खिलाडी को मार्च 2022 के लिए ICC मेन्स एंड विमेन प्लेयर्स ऑफ़ द मंथ नामित किया गया है?
उत्तर: बाबर आजम
व्याख्या:- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद "आईसीसी" ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की राचेल हेन्स और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को मार्च 2022 के लिए ICC मेन्स एंड विमेन प्लेयर्स ऑफ़ द मंथ नामित किया गया है. राचेल हेन्स के पास ऑस्ट्रेलिया की सातवीं आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी के लिए सड़क पर प्रदर्शन का एक शानदार सेट था.
Q. नीति आयोग के द्वारा जारी राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक में कौन सा राज्य पहले स्थान पर रहा है
उत्तर: गुजरात
व्याख्या:- नीति आयोग के द्वारा जारी राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक में गुजरात, केरल और पंजाब शीर्ष स्थान पर रहे है. जबकि छोटे राज्यों की श्रेणी में शीर्ष में गोवा, त्रिपुरा और मणिपुर रहे है. और यह राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक राज्यों के प्रदर्शन को 6 मापदंडों पर रैंक करता है.
Q.हाल ही में किस राज्य में पेरियार मेमोरियल समथुवपुरम का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर: तमिलनाडु
व्याख्या:- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हाल ही में नामगिरिपेट्टई पंचायत संघ के पिलीपकुट्टई में पेरियार मेमोरियल समथुवपुरम का उद्घाटन किया है. इस मेमोरियल में 2 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त 100 आवास इकाइयों का निर्माण किया गया है.
Q.हाल ही में शहबाज़ शरीफ को किस देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है?
उत्तर: पाकिस्तान
व्याख्या:- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान का कार्यकाल पाकिस्तान में संवैधानिक अराजकता के बाद समाप्त होने के बाद हाल ही में शहबाज़ शरीफ को नया प्रधानमंत्री चुना गया है. वे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के भाई हैं. इसके साथ ही वे पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बन गये हैं. पाकिस्तान में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सफल रहा है.
Top Hindi current affairs questions of 14th April 2022 in Hindi
👉वर्ष 2023 में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लिए हर्षवर्धन श्रृंगला को भारत का मुख्य G20 समन्वयक नियुक्त किया गया है. वे 30 अप्रैल, 2022 को सेवानिवृत्त होंगे और मई से इस नई भूमिका का कार्यभार संभालेंगे. जबकि G20 के शेरपा भारतीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बने रहेंगे.
👉आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने हाल ही में भारत के पहले पॉलीसेंट्रिक प्रोस्थेटिक घुटने का अनावरण किया है. यह “कदम” एक पॉलीसेंट्रिक घुटना है जो घुटने के कृत्रिम अंग के लिए सोसाइटी फॉर बायोमेडिकल टेक्नोलॉजी (एसबीएमटी) और मोबिलिटी इंडिया के सहयोग से बनाया गया है.
👉राजस्थान रॉयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी, रविचंद्रन अश्विन हाल ही में आईपीएल इतिहास में रिटायर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है. वे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हाई-ऑक्टेन क्लैश के दौरान रिटायर हुए है. उन्होंने ऑलराउंडर ने बीच में रियान पराग के लिए जगह बनाने के लिए खुद को रिटायर आउट होने का त्याग किया.
👉संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और आर्बर डे फाउंडेशन द्वारा हाल ही में संयुक्त रूप से मुंबई और हैदराबाद को “2021 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड” के रूप में मान्यता दी गयी है.
👉हैदराबाद को लगातार दूसरे वर्ष मान्यता दी गई है। 2021 में, हैदराबाद भारत का एकमात्र शहर था जिसे ‘2020 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड’ के रूप में मान्यता दी गई थी.
👉गुजरात के बनासकांठा जिले में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री, अमित शाह ने भारत-पाक सीमा पर सीमा दर्शन परियोजना का उद्घाटन किया है. यह परियोजना नागरिकों को हमारी सीमा पर बीएसएफ कर्मियों के जीवन और कार्य का निरीक्षण करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी.
👉वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार, वित्त वर्ष 22 में पेटेंट आवेदनों की संख्या बढ़कर 66,440 हुई है. वर्ष 2022 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान, कुल 19796 पेटेंट आवेदन दायर किए गए है.
👉दक्षिण अमेरिका का इक्वाडोर देश हाल ही में जंगली जानवरों को कानूनी अधिकार देने वाला विश्व का पहला देश बन गया है. हाल ही में इक्वाडोर की सर्वोच्च अदालत ने उस मामले के पक्ष में फैसला सुनाया है जो “एस्ट्रेलिटा” नामक एक ऊनी बंदर पर केंद्रित था.
👉ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की जाएगी. राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के अधिकार को सुरक्षित करने के लिए मेलबर्न की राजधानी विक्टोरिया को एक विशेष अवधि दी गई थी. वर्ष 2018 में, ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड कोस्ट पर खेलों की मेजबानी की थी.
hi
ReplyDelete